सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर वनडे में बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है। लेकिन यहाँ हम ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में अपने दम पर सबसे बड़ी पारी खेली है। यहाँ उन बल्लेबाजों के बारे में आंकड़े के साथ पूरी जानकारी आपको जानने को मिलेगा। लेकिन उसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना और समझना होगा।
सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर वनडे में
यहाँ हम एक टेबल के माध्यम से उन सभी पांच बल्लेबाजों के बारे में आपको बताने वाले हैं। जिन्होंने वनडे जैसे फॉर्मेट में लम्बी परियां खेली हैं
खिलाड़ी | रन | गेंद | देश | खिलाफ | चौका | छक्का | स्ट्राइक रेट | तारीख |
रोहित शर्मा | 264 | 173 | भारत | श्रीलंका | 33 | 9 | 152.60 | 13 नवंबर 2014 |
मार्टिन गप्टिल | 237* | 163 | न्यूजीलैंड | वेस्टइंडीज | 24 | 11 | 145.39 | 21 मार्च 2015 |
वीरेन्द्र सहवाग | 219 | 149 | भारत | वेस्टइंडीज | 25 | 7 | 146.97 | 08 दिसंबर 2011 |
क्रिस गेल | 215 | 147 | वेस्टइंडीज | ज़िम्बाब्वे | 10 | 16 | 146.25 | 24 फ़रवरी 2015 |
फखर ज़मान | 210* | 156 | पाकिस्तान | ज़िम्बाब्वे | 24 | 5 | 134.61 | 20 जुलाई 2018 |
सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर वनडे में पांच बल्लेबाज
टेबल के माध्यम से आपको पांच बल्लेबाजों के बारे में बताया गया है। लेकिन अब यहाँ उन्ही पांचो के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ताकि आप अच्छे से उनके उन रनों के बारे में समझ सकें :
रोहित शर्मा - 264 रन
रोहित शर्मा के बारे में कौन नहीं जानता है। इस खिलाड़ी का नाम ही हिटमैन पड़ा क्योकि इनके छक्के मारने का अंदाजा कुछ अलग है। इस खिलाड़ी ने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वनडे की सबसे बड़ी पारी खेली। रोहित ने 173 गेंदों में शानदार 264 रन बनाए थे। जिसमे 33 चौके और 9 शानदार छक्के शामिल थे।
मार्टिन गप्टिल - 237* रन
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। गुप्टिल ने भी अपनी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। लेकिन उसमे से उनका सर्वश्रेष्ठ रहा है वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 मार्च 2015 को खेली गई नाबाद 163 गेंदों पर 237* रनों की पारी। इस पारी में इनके बल्ले से शानदार 24 चौके और 11 छक्के आए थे।
वीरेन्द्र सहवाग - 219 रन
भारत में अब तक वीरेन्द्र सहवाग जैसा ओपनर कोई नहीं हुआ। जो अपनी तेज शुरुआत के दम पर जीत की नींव रखता था। वीरेन्द्र सहवाग जब बल्लेबाजी करते थे तब उनके सामने अच्छे अच्छे गेंदबाज नहीं टिक पाते थे। तभी तो 08 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इनके बल्ले से एक ऐतिहासिक पारी देखने को मिला था। जब उन्होंने मात्र 149 गेंदों पर 219 रन बना डाले थे। इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए थे।
क्रिस गेल - 215 रन
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को यु ही नहीं बोला जाता है। बल्कि क्रिकेट जगत में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है। इस खिलाड़ी ने टी-20 में तहलका तो मचाया ही है बल्कि वनडे में वो चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं। जिन्होंने वनडे की सबसे बड़ी पारी खेली है। उन्होंने ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध 24 फ़रवरी 2015 को 147 गेंदों पर शानदार 215 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े थे।
फखर ज़मान - 210* रन
बल्लेबाजी में बहुत कम ही देखा गया है कि पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी अपना नाम दर्ज करा पाता है। लेकिन पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज फखर ज़मान पांचवे ऐसे बल्लेबाज हैं। जिन्होंने वनडे की सबसे बड़ी पारी खेली है। फखर ज़मान ने 20 जुलाई 2018 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 156 गेंदों पर शानदार नाबाद 210 रन बनाए थे। जो इतिहास बन गया। इस पारी के दौरान उन्होंने 24 चौके और 5 बेहतरीन छक्के लगाए।
आखरी विचार
संभवतः आप सभी को सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर वनडे में किसने बनाया है। इसका जवाब इस लेख के माध्यम से विस्तारपूर्वक मिल चुका होगा। क्योकि यहाँ इसके बारे में पूरा आंकड़ों के साथ बताया गया है। ऐसी और तमाम क्रिकेट की जानकारी आपको मिल सकती है। लेकिन उसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे। जहा पर क्रिकेट की तमाम जानकारी आसानी भाषा में दी जाती है।
सामान्य प्रश्न :
वनडे में सबसे बड़ी पारी किस बल्लेबाज के नाम दर्ज है ?
वनडे में सबसे बड़ी पारी भारत के रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। जिन्होंने शानदार 264 रन बनाए थे।
वीरेन्द्र सहवाग ने किस टीम के खिलाफ 219 रन बनाए थे ?
वीरेन्द्र सहवाग ने 219 रन वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बनाए थे।